55 हजार मैट्रिक टन धान क्रय का मिला लक्ष्य

Published at :04 Dec 2015 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
55 हजार मैट्रिक टन धान क्रय का मिला लक्ष्य

55 हजार मैट्रिक टन धान क्रय का मिला लक्ष्य फोटो है 14 व 15 मेंकैप्सन- संबोधित करते डीएम व उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, खगड़ियाजिले में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 55 हजार मैट्रिक टन धान का क्रय किया जायेगा. शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति पदाधिकारियों व पैक्स से जुड़े […]

विज्ञापन

55 हजार मैट्रिक टन धान क्रय का मिला लक्ष्य फोटो है 14 व 15 मेंकैप्सन- संबोधित करते डीएम व उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, खगड़ियाजिले में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 55 हजार मैट्रिक टन धान का क्रय किया जायेगा. शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति पदाधिकारियों व पैक्स से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी साकेत कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारी को निर्धारित समय तक लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य दिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुर्गा नंद झा ने बताया कि पैक्स एवं व्यापार मंडल को 49 हजार 500 मैट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य दिया गया. बिचौलिया की भूमिका को समाप्त करने के उदेश्य से पैक्स व व्यापार मंडल तथा एसएफसी द्वारा धान का क्रय किया जायेगा. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एडीएम मुनी लाल जमादार, सदर एसडीओ शिव कुमार शैव,गोगरी एसडीओ संतोष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद तथा एमओ तथा जीएम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन