फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहार

फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहार गोगरी. अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को एसडीओ संतोष कुमार के जनता दरबार में दर्जनों फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी. माली बेलदौर निवासी रामपरी देवी ने घर से निकलने के लिए रास्ता की मांग को लेकर एसडीओ को आवेदन दिया. जबकि मुश्कीपुर निवासी अजमेरी खातून ने डीलर द्वारा […]
फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहार गोगरी. अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को एसडीओ संतोष कुमार के जनता दरबार में दर्जनों फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी. माली बेलदौर निवासी रामपरी देवी ने घर से निकलने के लिए रास्ता की मांग को लेकर एसडीओ को आवेदन दिया. जबकि मुश्कीपुर निवासी अजमेरी खातून ने डीलर द्वारा राशन और किरासन नहीं देने की शिकायत की. बेलदौर निवासी विद्या सिंह ने मारपीट की शिकायत की. साथ ही इंदिरा आवास से जुड़े कई मामले जनता दरबार में आये. जिसे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निष्पादन हेतु भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










