मारपीट के विरोध में इ रक्शिा का परिचालन बंद

मारपीट के विरोध में इ रिक्शा का परिचालन बंद फोटो है 11 व 12 मेंकैप्सन- जेएनकेटी मैदान में लगा ई रिक्शा व बैठक करते ई रिक्शा चालक खगड़िया. स्टेशन रोड में इ रिक्शा चालक से रंगदारी मांगे जाने व मारपीट के विरोध में मंगलवार को इ रिक्शा का परिचालन बंद रहा. लोगों को शहर में […]
मारपीट के विरोध में इ रिक्शा का परिचालन बंद फोटो है 11 व 12 मेंकैप्सन- जेएनकेटी मैदान में लगा ई रिक्शा व बैठक करते ई रिक्शा चालक खगड़िया. स्टेशन रोड में इ रिक्शा चालक से रंगदारी मांगे जाने व मारपीट के विरोध में मंगलवार को इ रिक्शा का परिचालन बंद रहा. लोगों को शहर में इधर से उधर जाने में परेशानी हुई. इ रिक्शा चालक ने जेएनकेटी के मैदान में बैठक कर मारपीट करने व रंगदारी मांगने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. इ रिक्शा चालक नीतीश कुमार, नवीन कुमार, सुभाष सहनी, मिथुन सहनी, कृष्णा कुमार आदि ने बताया कि स्टेशन रोड में कुछ लोगों द्वारा चालक से रंगदारी की मांग की जा रही थी. नहीं दिये जाने पर आये दिन मारपीट की जाती है. नवीन ने सभी इ रिक्शा चालकों को एकजुट होकर रंगदारी के रूप में मांगे जाने वाली राशि नहीं देने का निर्णय लिया. बैठक में सर्वसम्मति से सड़क पर यत्र तत्र इ रिक्शा नहीं लगाने का निर्णय लिया गया. हालांकि देर शाम स्वत: इ रिक्शा का परिचालन शुरू हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










