अक्षर मेला का होगा आयोजन

अक्षर मेला का होगा आयोजन संकुलों को दी गयी राशि परबत्ता. प्रखंड के मध्य विद्यालय परबत्ता में 3 दिसंबर को शिक्षा विभाग के सभी संकुलों के संचालकों, समन्यवयकों तथा संकुल के एक योग्य शिक्षकों की बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में 7 दिसंबर को संकुल स्तर पर आयोजित होने वाले अक्षर मेला के आयोजन […]
अक्षर मेला का होगा आयोजन संकुलों को दी गयी राशि परबत्ता. प्रखंड के मध्य विद्यालय परबत्ता में 3 दिसंबर को शिक्षा विभाग के सभी संकुलों के संचालकों, समन्यवयकों तथा संकुल के एक योग्य शिक्षकों की बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में 7 दिसंबर को संकुल स्तर पर आयोजित होने वाले अक्षर मेला के आयोजन को लेकर कार्ययोजना तैयार की जायेगी. अक्षर मेला के आयोजन के लिये सभी संकुलों को पांच पांच हजार की राशि भेजी गयी है. अक्षर मेला में लोकगीत, लोकनृत्य, प्रवेशिका वाचन, गणित शब्द दौड़, साक्षरता गीत, अनुभव आदान प्रदान आदि किया जायेगा. इसके अलावा मौके पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कल्याणकारी योजनाओं आदि की जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










