कार्य में फिसड्डी रहने वाले चिकत्सिा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण

Published at :30 Nov 2015 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य में फिसड्डी रहने वाले चिकत्सिा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण

खगड़िया : कार्य में फिसड्डी रहने वाले जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से डीएम ने सीएस को स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया है. साथ ही डीएम साकेत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कार्य में पूर्ण रूप से […]

विज्ञापन

खगड़िया : कार्य में फिसड्डी रहने वाले जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से डीएम ने सीएस को स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया है. साथ ही डीएम साकेत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने का निर्देश दिया.

साथ ही उन्होंने कार्य में पूर्ण रूप से पारदर्शिता एवं ईमानदारी रखने की बात कही. सोमवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में पल्स पोलियो, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एएनसी निबंधन, जननी एवं बाल सुरक्षा योजना, आशा कार्यकर्ताओं का चयन, छय रोग उन्मूलन, कुष्ठ नियंत्रण एवं कालाजार कार्यक्रम की समीक्षा की गई.

बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि 20 नवम्बर से 30 दिसंबर तक परिवार नियोजन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत की उपलब्धि को लेकर फटकार भी लगायी.

डीएम ने सीएस को संस्थागत प्रसव , टीकाकरण सहित अन्य कार्यों में फिसड्डी रहने वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए सीएस से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया.

सिविल सर्जन रास बिहारी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी. साथ ही संस्थागत प्रसव के लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित राशि के भुगतान में विलंब होने पर कार्रवाई की बात कही है.

बैठक में उपविकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी, डीपीएम पवन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह व सभी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन