सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित फोटो है 9 मेंकैप्सन- सेवा निवृत्त शिक्षक को सम्मानित करते ग्रामीणप्रतिनिधि, बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत के मध्य विद्यालय अकहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक वरुण कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में ग्रामीणों व विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने उद्गार […]
सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित फोटो है 9 मेंकैप्सन- सेवा निवृत्त शिक्षक को सम्मानित करते ग्रामीणप्रतिनिधि, बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत के मध्य विद्यालय अकहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक वरुण कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में ग्रामीणों व विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने उद्गार में कहा कि श्री मिश्रा एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं. जिन्होंने स्कूल को अपना बहुमूल्य समय दिया. उन्होंने अपने कार्यकाल में बच्चों को शिक्षा देने में किसी तरह की कोताही नहीं की. ग्रामीणों ने बताया कि अब तक इस स्कूल में कभी भी विदाई समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था. समारोह को माली पंचायत के पूर्व मुखिया इंद्रदेव यादव, एचएम शैलेंद्र कुमार, गणेश कुमार, फेसीलेटर मुकेश कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर स्कूल के शिक्षक गुड्डू कुमार ने अवकाश प्राप्त शिक्षक को एक नई विक्की बाईक देकर सम्मानित किया. इस मौके पर विष्णुदेव मिस्त्री, अरविंद, घनश्याम यादव, गाजो यादव, सुरेश, राजेश सहित माली संकुल के दर्जनों शिक्षक एवं टोला सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










