संघ की बैठक में शक्षिकों की समस्या पर विमर्श

Published at :30 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
संघ की बैठक में शक्षिकों की समस्या पर विमर्श

संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्या पर विमर्श प्रतिनिधि, सुपौल बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद इसके निदान पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सभी […]

विज्ञापन

संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्या पर विमर्श प्रतिनिधि, सुपौल बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद इसके निदान पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान, अंतर वेतन बकाया राशि का भुगतान, संवर्धन प्रमाण पत्र का शिविर के माध्यम से वितरण आदि मुद्दों पर संघ के सदस्यों द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्या के प्रति गंभीर है. कहा कि समान काम के लिए समान वेतन सहित सभी स्थानीय समस्याओं को लेकर शीघ्र ही संघर्ष का शंखनाद किया जायेगा. शिक्षकों की समस्या के निदान तक संघर्ष जारी रहेगा. बैठक में जिला प्रतिनिधि मुनेश्वर सिंह, रोशन कुमार, श्रवण चौधरी, अजीत कुमार सिंह, निसार अहमद,विजय भारती आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन