भवन नर्मिाण में किया जा रहा घटिया सामग्री का उपयोग

भवन निर्माण में किया जा रहा घटिया सामग्री का उपयोग फोटो -14प्रतिनिधि, मरौनाप्रखंड के मरौना दक्षिण पंचायत में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में एक करोड़ से अधिक की लागत से निर्माणाधीन भवन में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग धरल्ले से किया जा रहा है. संवेदक द्वारा निर्माण स्थल पर अब तक […]
भवन निर्माण में किया जा रहा घटिया सामग्री का उपयोग फोटो -14प्रतिनिधि, मरौनाप्रखंड के मरौना दक्षिण पंचायत में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में एक करोड़ से अधिक की लागत से निर्माणाधीन भवन में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग धरल्ले से किया जा रहा है. संवेदक द्वारा निर्माण स्थल पर अब तक निर्माण से संबंधित बोर्ड भी नहीं लगाया गया है और ना ही प्राक्कलन के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी ही दी जा रही है. संवेदक की इस मनमानी के कारण स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है.ग्रामीण श्रवण कुमार, शिव यादव, मोहन, जयप्रकाश राम, प्रिंस मुखिया आदि ने बताया कि कार्य स्थल पर मौजूद संवेदक से प्राक्कलन एवं कार्य की गुणवत्ता के बारे में बात करने पर केवल यही कहा जाता है कि जिस प्रकार का निर्देश दिया गया है, उसी अनुरूप कार्य करवाया जा रहा है.कार्य की गुणवत्ता केवल इंजीनियर ही देख सकते हैं. प्राक्कलन के संबंध में बताया कि इसके संबंध में भी इंजीनियर ही बता सकते हैं.संवेदक के इस रवैये की वजह से स्थानीय ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक को किसी भी सूरत में मनमानी नहीं करने देंगे. इस बाबत पूछने पर संवेदक अशोक कुमार ने बताया कि किसी के मौखिक रूप से कुछ भी कह देने से घटिया सामग्री नहीं हो जाता.इसकी जांच इंजीनियर करेंगे, ग्रामीण नहीं. वहीं उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद ने बताया कि कार्य स्थल की जांच करवा कर दोषी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










