एसपी ने किया चौथम थाने का निरीक्षण

Published at :29 Nov 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने किया चौथम थाने का निरीक्षण

एसपी ने किया चौथम थाने का निरीक्षण फोटो है 13 मेंकैप्सन- निरीक्षण करते एसपी अनिल कुमार सिंह प्रतिनिधि, चौथमपुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने रविवार को थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष सहित कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर पुलिस की पहली प्राथमिकता है. इस […]

विज्ञापन

एसपी ने किया चौथम थाने का निरीक्षण फोटो है 13 मेंकैप्सन- निरीक्षण करते एसपी अनिल कुमार सिंह प्रतिनिधि, चौथमपुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने रविवार को थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष सहित कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर पुलिस की पहली प्राथमिकता है. इस बाबत सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में पुलिस प्रशासन पूर्ण चौकसी बरते. कहीं कोई भी अप्रिय घटना होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में अपराध का इतिहास रहा है. दियारा के अपराधी गतिविधियों पर पूर्ण चौकसी बरतें. जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. तीन घंटे तक चले निरीक्षण में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को कर्तव्य का पाठ पढ़ाया. इस दौरान आपराधिक मामले से जुड़े चार्जशीट, डायरी, थाना दैनिकी का अवलोकन किया. वहीं लंबित मामलों का निष्पादन समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया. मौके पर सदर इंस्पेक्टर शिवनाथ राम, थानाध्यक्ष शशि कुमार, एसआइ रंजन कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन