पाठ्यक्रम की गुणवत्ता इग्नू की विशेषता

पाठ्यक्रम की गुणवत्ता इग्नू की विशेषता खगड़िया : इग्नू विराटतम विश्वविद्यालय है. पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, समसामयिकता इसी प्रमुख विशेषता है. इसे पूरा पढ़े और ज्ञान की वृद्धि करें. उक्त बातें कोसी महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान निदेशक सह प्राचार्य डॉ राम पूजन सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि ज्ञान से बड़ा कोई हथियार […]
पाठ्यक्रम की गुणवत्ता इग्नू की विशेषता
खगड़िया : इग्नू विराटतम विश्वविद्यालय है. पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, समसामयिकता इसी प्रमुख विशेषता है. इसे पूरा पढ़े और ज्ञान की वृद्धि करें. उक्त बातें कोसी महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान निदेशक सह प्राचार्य डॉ राम पूजन सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि ज्ञान से बड़ा कोई हथियार नहीं होता.
समन्वयक डॉ संजीव नंदन शर्मा ने कहा कि इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, दक्षता और रोजगार क अवसरों में वृद्धि करना है. सहायक समन्वयक डॉ कपिलदेव महतो ने कहा कि इग्नू अध्ययन केंद्र में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, स्नातक प्रतिष्ठा, वाणिज्य स्नातक, डिप्लोमा प्रमाण पत्र कार्यक्रम के साथ साथ स्नातक उपाधि प्रारंभिक कार्यक्रम के द्वारा स्थानीय छात्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है.
मौके पर विनोद कुमार, डॉ आनंद सौमित्र, डॉ अरविंद, रविंद कुमार रवि, डॉ महेश्वर मिश्रा, उज्जवल सिंह, डॉ नरेश प्रसाद यादव, डॉ अब्दुल सलाम, डॉ एससीआर चंदेल,कार्यालय सहायक शैलेश केसरी ने कहा कि कोसी कॉलेज इग्नू केंद्र मात्र ऐसा अध्ययन केंद्र है जहां जल, कृषि की पढ़ाई होती है.
इसके अंतर्गत मछली पालन, जल में टमाटर उत्पादन की कला सिखाई जाती है. कार्यक्रम का संचालन डॉ कपिलदेव महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन आनंद सौमित्र ने किया. मौके पर विकास कुमार , चंदन कुमार, प्रतिभा कुमारी, ज्योति कुमारी, बेबी कुमारी, रवि कुमार, सुमित कुमार, राहुलदेव आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










