सड़कों पर अतक्रिमण, लग रहा जाम

सड़कों पर अतिक्रमण, लग रहा जामफोटो 6 व 7 मेंकैप्सन- एसडीओ संतोष कुमार व सड़क पर लगा जाम. प्रतिनिधि, गोगरीशहर में दिन-प्रतिदिन अतिक्रमणकारी अपना पांव पसारते जा रहे हैं. इसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अतिक्रमणकारियों का हौसला इतना बुलंद है कि पदाधिकारी रास्ते गुजरते रहते हैं और दुकानदार […]
सड़कों पर अतिक्रमण, लग रहा जामफोटो 6 व 7 मेंकैप्सन- एसडीओ संतोष कुमार व सड़क पर लगा जाम. प्रतिनिधि, गोगरीशहर में दिन-प्रतिदिन अतिक्रमणकारी अपना पांव पसारते जा रहे हैं. इसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अतिक्रमणकारियों का हौसला इतना बुलंद है कि पदाधिकारी रास्ते गुजरते रहते हैं और दुकानदार दुकान सड़क पर लगाये रहते हैं. इन्हें जरा सा भी भय प्रशासन से नहीं है.कहां-कहां है अतिक्रमणकारियों का साम्राज्यगोगरी अनुमंडल मुख्यालय की हृदय स्थली माने जाने वाले जमालपुर बाजार के गांधी चौक, मालीटोला चौक से लेकर अशोक चौक व भगत सिंह चौक तक अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. इन सड़कों पर दुकानदार सड़क का अतिक्रमण कर अपने दुकान को सड़क पर लगाये रहते हैं. इसके कारण हर रोज शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है. इससे लोगों को बाजार में काफी परेशानी होती है. स्कूली बच्चों को भी परेशानी शहर में जाम के कारण स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यही नहीं जब निजी विद्यालय से बच्चों की छुट्टी होती है और वे लोग बस पर सवार होकर अपने घर आते हैं, तो वे जाम में घंटों फंसे रहते हैं. अधिकारी सायरन बजाकर जाम से तो निकल जाते हैं, लेकिन आम लागों को काफी परेशानी होती है. जाम की समस्या पर अनुमंडल प्रशासन ने कुछ माह पूर्व कदम उठाया था. जाम से निजात पाने के लिए राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में हाट लगाने की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन सख्ती के अभाव में बाजार में दुर्गा पूजा से ही फिर सड़क पर दुकाने सजने लगी. इससे प्रतिदिन लोग घंटों जाम की समस्या से जूझ रहे हैं. शहर अतिक्रमणमुक्त करने के लिए वर्षों से अभियान चलाया गया, लेकिन आज तक न तो फुटपाथी दुकानदार पर प्रभाव पड़ा और न ही जिला प्रशासन द्वारा कोई खास पहल की गयी. हालांकि पूर्व में एसडीओ द्वारा कुछ दिनों के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन इससे लोगों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा. जल्द ही होगी कार्रवाईएसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा. अब शहर को बिल्कुल स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में पहल होगी. निर्देश के बाद जो भी फुटपाथी दुकानदार नहीं हटायेंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










