भागवत ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

Published at :10 Nov 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
भागवत ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

भागवत ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालुचौथम. देव-दानव का युद्ध सदा ही होता रहा है. मानव इसे अपने जीवन के क्रिया कलाप में सदा अनुभव कर सकता है. आप जब भी बुरे कर्म की ओर प्रवृत होते हैं तो देव शक्ति ऐसा करने से रोकती है. वहीं दानव शक्ति बुरे कर्म की ओर प्रवृत करती है. […]

विज्ञापन

भागवत ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालुचौथम. देव-दानव का युद्ध सदा ही होता रहा है. मानव इसे अपने जीवन के क्रिया कलाप में सदा अनुभव कर सकता है. आप जब भी बुरे कर्म की ओर प्रवृत होते हैं तो देव शक्ति ऐसा करने से रोकती है. वहीं दानव शक्ति बुरे कर्म की ओर प्रवृत करती है. यही है देव-दानव शक्ति का युद्ध. यदि आप में देव शक्ति प्रबल है तो आप बुरे कर्म की ओर प्रवृत होने से बच जाते हैं. वहीं यदि आप में दानव शक्ति प्रबल है, तो आपके देव शक्ति की हार होती है. उक्त जीवन दर्शन अमृत वाणी प्रखंड के लालपुर गांव में काली पूजा के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ में अयोध्या से आये कथावाचक सर्वेश्वर जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कही. समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित भागवत कथा में पूर्व मुखिया चंद्र शेखर सिंह, नवल किशोर सिंह, प्रमोद , राम नारायण सिंह, ललन सिंह सहित संजय सिंह व्यवस्था संभाल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन