मेला के दौरान गश्त तेज करने का नर्दिेश

Published at :10 Nov 2015 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
मेला के दौरान गश्त तेज करने का नर्दिेश

खगडि़या : सदर प्रखंड के सभागार में मंगलवार को दीपावली एवं काली पूजा को लेकर डीएम साकेत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में दीपावली, काली पूजा तथा छठ पर्व में अपने-अपने क्षेत्र में […]

विज्ञापन

खगडि़या : सदर प्रखंड के सभागार में मंगलवार को दीपावली एवं काली पूजा को लेकर डीएम साकेत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में दीपावली, काली पूजा तथा छठ पर्व में अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश डीएम ने दिया.

वहीं एसपी अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र में गश्ती के अलावा छठ घाट, काली पूजा व दीपावली में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, एसडीओ शिव कुमार शैव, सदर एसडीपीओ रामानंद सागर, सदर बीडीओ रवि रंजन के अलावा थानाध्यक्ष मो महफुल आलम, मो इरसाद, प्रतोष कुमार, शशि कुमार, रंजीत कुमार रजक, किरण कुमारी, स्थानीय वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन