मध्य वद्यिालय राटन मे शक्षिक की कमी से पढ़ाई प्रभावित

मध्य विद्यालय राटन मे शिक्षक की कमी से पढ़ाई प्रभावित मात्र 6 शिक्षक दे रहे हैं 604 बच्चे को शिक्षा गोगरी. क्षेत्र के मध्य विद्यालय राटन में विभागीय उदासीनता के कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय राटन में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने में सबसे […]
मध्य विद्यालय राटन मे शिक्षक की कमी से पढ़ाई प्रभावित मात्र 6 शिक्षक दे रहे हैं 604 बच्चे को शिक्षा गोगरी. क्षेत्र के मध्य विद्यालय राटन में विभागीय उदासीनता के कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय राटन में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने में सबसे बड़ी बाधा विद्यालय में शिक्षकों की कमी है. इस कारण विद्यालय के बच्चों के पठन पाठन पर असर पड़ रहा है. उक्त विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक कुल 604 छात्र छात्रा नामांकित हैं. जबकि शिक्षक मात्र छह शिक्षक ही पदस्थापित हैं. उसमें से एक महिला शिक्षक जुलाई से ही मातृत्व अवकाश पर हैं. जबकि युनिट के हिसाब से कम से कम 15 शिक्षकों का पदस्थापन आवश्यक है. स्थानीय लोगों के अनुसार शिक्षक की कमी को लेकर कई बार अधिकारियों को कहा गया. लेकिन इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया. कहते हैं प्रधानाध्यापक प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










