जरा संभल कर खरीदें मिठाई

Published at :10 Nov 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
जरा संभल कर खरीदें मिठाई

जरा संभल कर खरीदें मिठाई फोटो है 1 मेंकैप्सन- शो केस में सजा मिठाई खगड़िया. खुशी के अवसर पर हमेशा मीठा खाने व खिलाने की बात होती है. दीपावली तो खुशियों का त्योहार है. ऐसे में इस पर्व में मिठाई का खास महत्व हो जाता है. दीपावली की खुशियों को और मीठा करने के लिए […]

विज्ञापन

जरा संभल कर खरीदें मिठाई फोटो है 1 मेंकैप्सन- शो केस में सजा मिठाई खगड़िया. खुशी के अवसर पर हमेशा मीठा खाने व खिलाने की बात होती है. दीपावली तो खुशियों का त्योहार है. ऐसे में इस पर्व में मिठाई का खास महत्व हो जाता है. दीपावली की खुशियों को और मीठा करने के लिए लोग मौके पर मिठाई की खूब खरीदारी करते हैं, लेकिन अगर आप बाजार से मिठाई खरीद रहें हैं, तो सावधानी बरतने की जरूरत है. बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट होने की संभावना ज्यादा होती है. इन दिनों पर्व के मौसम में बाजार में मिलावट का धंधा जोरों पर चल रहा है. सेंथेटिक खोआ व सेंथेटिक बुंदिया की तो भरमार है. त्योहारों के मौके पर अगर मिठाइयां खाकर आपका पेट गड़बड़ाने लगे और हाजमा खराब होने लगे तो यह मत समझें कि ऐसा ज्यादा मिठाई खाने से हो रहा है. मिठाई में इस्तेमाल मिलावटी चीजें भी इसकी वजह हो सकती है. ज्यादातर मिठाइयों में खोये का ही इस्तेमाल किया जाता है जो ज्यादातर मिलावटी रहता है. स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव चिकित्सक प्रेम कुमार ने बताया कि आलू और शकरकंद मिला खोआ खाने से पेट खराब हो जाता है. पेपर की मिलावट वाले खोये से पेट को ज्यादा नुकसान होता है. मिलावटी चीजें खाने से पाचन तंत्र और आंतों को ज्यादा नुकसान होता है. कब्ज, उल्टी, दस्त, पेटदर्द व गैस से जुड़ी परेशानी हो सकती है. लंबे समय तक ऐसी मिठाइयों के इस्तेमाल से खून की कमी होने का डर भी रहता है. सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों के पाचन तंत्र और नर्व सिस्टम पर हो सकता हं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन