खगड़िया में आतंकी वारदात की आशंका

Published at :09 Nov 2015 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया में आतंकी वारदात की आशंका

खगड़िया में आतंकी वारदात की आशंका भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आइइडी जैसे विस्फोट की फिराक में देशद्रोही तत्व पर्व के दौरान वारदात की आशंका को देखते हुए की गयी चाक-चौबंद सुरक्षा अधिकारियों की छुट्टी रद्द, डीएम-एसपी की अनुमति बिना नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय मुख्य बाजारों में महिलाओं से छेड़छाड़ सहित स्नेचिंग व लूट रोकने को किये […]

विज्ञापन

खगड़िया में आतंकी वारदात की आशंका भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आइइडी जैसे विस्फोट की फिराक में देशद्रोही तत्व पर्व के दौरान वारदात की आशंका को देखते हुए की गयी चाक-चौबंद सुरक्षा अधिकारियों की छुट्टी रद्द, डीएम-एसपी की अनुमति बिना नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय मुख्य बाजारों में महिलाओं से छेड़छाड़ सहित स्नेचिंग व लूट रोकने को किये गये उपाय सांप्रदायिक व जातिगत तनाव वाले स्थानों पर बरती जा रही विशेष चौकसी देश व राज्यों के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए खगड़िया में भी पुख्ता इंतजाम वायरलेस सेट से लैस पुलिस अधिकारी पल-पल की गतिविधि पर रख रहे नजर जिले के 86 स्थानों को चिह्नित कर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की तैनाती बीते दिनों हुई घटना से सबक लेते हुए गोगरी की गलियों में भी वर्दीवाले रहेंगे तैनात सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे पूजा स्थल, वीडियोग्राफी से लेकर पर्याप्त रोशनी के इंतजाम संवेदनशील इतिहास वाले लोगों को चिह्नित कर रखी जा रही कड़ी नजर सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन चौकीदारों की परेड करवा कर सूचना एकत्रित करने का निर्देश————————जिला नियंत्रण कक्ष : 06244-222136——-इन स्थानों पर रहेगी विशेष चौकसी मोरकाही थाना : माड़र परबत्ता थाना : नयागांव, डुमरिया बुजुर्ग, कुल्हरिया, भरतखंड, बिसौनी, मड़ैया, देवरी, पीपरा (इसके अलावा और कई स्थानों को चिह्नित कर विशेष चौकसी बरती जा रही है.)——————-प्रतिनिधि, खगड़ियापर्व के दौरान खगड़िया में आतंकी वारदात की आशंका है. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आतंकवादी, उग्रवादी जैसे देशद्रोही तत्व आइइडी जैसे बम विस्फोट कर सकते हैं. इसको देखते हुए शहर सहित जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वायरलेस सेट से लैस पुलिस अधिकारी पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गयी है. साथ ही देश व विभिन्न राज्यों में सांप्रदायिक तनाव व बीते दिनों गोगरी में हुई घटना से सबक लेते हुए विशेष चौकसी बरती जा रही है. संवेदनशील इतिहास वाले सहित सांप्रदायिक व जातिगत तनाव वाले जगहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि समय रहते किसी भी अनहोनी से निबटा जा सके. गली-गली में रखी जा रही पैनी नजर पर्व को ले स्वर्ण आभूषण, इलेक्ट्राॅनिक दुकानों सहित मुख्य बाजारों में भीड़ – भाड़ को देखते हुए आपराधिक वारदात की आशंका को देखते हुए कई एहतियातन उपाय किये गये हैं. ऐसे जगहों पर चोरी, पॉकेटमारी, चेन स्नेचिंग, लूट, महिलाओं से छेड़छाड़ आदि की आशंका के मद्देनजर सादे लिबास में पुलिस की तैनाती की गयी है. साथ ही पूर्व से आपराधिक, सांप्रदायिक इतिहास वाले लोगों को चिह्नित कर कड़ी नजर रखी जा रही है. सभी थानाध्यक्षों को हर दिन खैरियत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है. सीसीटीवी की निगहबानी में रहेंगे पूजा स्थल दीपावली, काली पूजा, छठ आदि पर्व को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. जगह जगह होने वाले पूजा स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी. साथ ही वीडियोग्राफी सहित रोशनी के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. इसके अलावा पूजा समिति/प्रतिमा की अनुज्ञप्ति, मार्ग प्रस्थान व विसर्जन का समय व विवादास्पद मामले पूर्व में ही सुलझा लेने का निर्देश दिया गया है. साथ ही मुखिया, पंचायत सेवक, जनसेवक, स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण पुलिस के सहयोग से तनाव की आशंका व संभावित उपद्रव की समय रहते सूचना संकलित कर एहतियातन कदम उठाये जा रहे हैं. अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर किसी भी तरह की अफवाह फैला कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की मंशा रखने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है. प्रतिदिन खैरियत रिपोर्ट ली जा रही है. साथ ही कोई अगर धर्म, नस्ल, भाषा आदि के आधार पर नफरत, कटुता फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निबटने का निर्देश दिया गया है. पूजा स्थलों पर ऐसी कोई झांकी, दृश्य नहीं दिखायें जायेंगे, जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचता हो. इधर, संवेदनशील जगहों की पहचान कर किसी भी अनहोनी से निबटने के लिये कई स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल चौकसी बरत रही है. पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है. पर्व को देखते हुए किसी भी अनहोनी से निबटने के लिए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जगह जगह पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. लोगों से अपील है वे किसी अफवाहों में न आयें. साकेत कुमार, डीएम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन