लोगों ने धनतेरस पर की जम कर खरीदारी

लोगों ने धनतेरस पर की जम कर खरीदारी फोटो है 8 व 9 मेंकैप्सन- वर्तन दुकान में लगी ग्राहकों की भीड़ व सुरक्षा में तैनात जवान गोगरी . दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति में अहम स्थान रखता है. इससे दो दिन पहले धरतेरस मनाई जाती है. इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी […]
लोगों ने धनतेरस पर की जम कर खरीदारी फोटो है 8 व 9 मेंकैप्सन- वर्तन दुकान में लगी ग्राहकों की भीड़ व सुरक्षा में तैनात जवान गोगरी . दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति में अहम स्थान रखता है. इससे दो दिन पहले धरतेरस मनाई जाती है. इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी 9 नवंबर सोमवार को था. एक ओर लोगों में इस त्योहार को लेकर भारी उत्साह है. वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी सुरक्षा इंतजामों को लेकर कमर कस ली है. धनतेरस के चलते सुबह से ही दुकानों में भीड़ बढ़ी रही. आरंभ हो गई थी. चांदी व स्टील के बर्तनों से सजे बाजारधनतेरस को लेकर शहर में दुकानदारों की ओर से चांदी व स्टील के बर्तनों को सजाया गया था. वहीं आभूषण विक्रेताओं की ओर से भी ग्राहकों को लुभाने हेतु कई प्रकार की आइटम तैयार की गई हैं. इसके साथ ही कई प्रकार की मूर्तिया भी सजाई गई थी.सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक त्योहारों को लेकर शहर में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे. ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो. इसके लिए हर चौक चौराहा पर पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया था. गोगरी एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने बताया कि दुकानदारों को भी विशेष हिदायत दी गई है कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर ही लगाये. ताकि बाजार में खरीदारी करने आये लोगों को परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










