चुनावी रंजिश में किया लूटपाट ,प्राथमिकी दर्ज

Published at :09 Nov 2015 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में किया लूटपाट ,प्राथमिकी दर्ज

चुनावी रंजिश में किया लूटपाट ,प्राथमिकी दर्ज फोटो है 7 मेंकैप्सन- तोड़- फोड़ के बाद दुकान के बाहर बिखरा सामान ंबेलदौर. थाना क्षेत्र के बेला नौवाद पंचायत के मुरासी गांव में चुनाव परिणाम से उत्साहित कुछ सर्मथकों द्वारा चुनावी रंजिश के कारण दुकानदारों के साथ मारपीट करने एवं लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया […]

विज्ञापन

चुनावी रंजिश में किया लूटपाट ,प्राथमिकी दर्ज फोटो है 7 मेंकैप्सन- तोड़- फोड़ के बाद दुकान के बाहर बिखरा सामान ंबेलदौर. थाना क्षेत्र के बेला नौवाद पंचायत के मुरासी गांव में चुनाव परिणाम से उत्साहित कुछ सर्मथकों द्वारा चुनावी रंजिश के कारण दुकानदारों के साथ मारपीट करने एवं लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीडि़त दुकानदार अभिषेक कुमार ने थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार को आवेदन देकर दस नामजद व पांच अज्ञात लोगो के विरूद्ध थाना मे प्राथमिकी दर्ज करवाई है. दिये गये आवेदन में अभिषेक ने कहा है कि रविवार की देर संध्या चुनाव परिणाम से उत्साहित पड़ोस के भरना गांव के कुछ लोग उनके साथ मारपीट करने लगे और एनडीए को वोट देने की बात कह लूटपाट किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि भरना गांव के भूषण ,शंभु ,गोविंद ,देवो सिंह ,पारो मंडल ,सुरेश मंडल ,रब्बो यादव ,छोटु कुमार आदि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन