स्वास्थ्य शक्षिा मेरी पहली प्राथमिकता : पूनम

स्वास्थ्य शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता : पूनम ससुर रामशरण यादव के रिकार्ड को तोड़ कर चौथी बार विधायक निर्वाचित घोषित नाम- पूनम देवी यादव (जदयू)प्रतिनिधि, खगड़िया. स्वास्थ्य व शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है. उक्त बातें खगड़िया विधानसभा सभा से निर्वाचित जदयू प्रत्याशी पूनम देवी यादव ने कही. उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले जिले के […]
स्वास्थ्य शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता : पूनम ससुर रामशरण यादव के रिकार्ड को तोड़ कर चौथी बार विधायक निर्वाचित घोषित नाम- पूनम देवी यादव (जदयू)प्रतिनिधि, खगड़िया. स्वास्थ्य व शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है. उक्त बातें खगड़िया विधानसभा सभा से निर्वाचित जदयू प्रत्याशी पूनम देवी यादव ने कही. उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले जिले के कॉलेजों में एमए की पढ़ाई, पोलीटेकनिक कॉलेज की स्थापना, लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए वाटर प्लांट एवं जल जमाव से मुक्ति दिलाने के लिए ड्रेनेज का निर्माण करायेंगे. उन्होंने बताया कि जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए सबसे पहले सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनायेंगे. अस्पताल में दवा व चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. चौथी बार विधायक बनी पूनम खगड़िया विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पूनम देवी यादव चौथी बार विधायक बनी है. उनका राजनीतिक शुरूआत 1990 से हुआ है. वे सबसे पहले पूर्व विधायक रणवीर यादव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में उभरी थी. वर्ष 2005 में लोजपा पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गयी थी. तब से जीत का सिलसिला जारी है. 2005 के अक्टूबर में हुए उपचुनाव में जदयू एवं 2010 के चुनाव में भी जदयू के टिकट से विधायक बनी थी. पुन: 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर विधायक निर्वाचित घोषित हुई हैं. हालांकि सदर विधायक के पति रणवीर यादव भी 1990 में विधायक रह चुके हैं. पूनम देवी यादव के ससुर स्व़ बाबू राम शरण यादव भी तीन बार खगड़िया से विधायक रह चुके हैं. पूनम देवी यादव ससुर रामशरण यादव के रिकार्ड को तोड़ कर चौथी बार विधायक निर्वाचित घोषित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










