जीत की खबर सुनते ही जश्न का दौर शुरू

Published at :08 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
जीत की खबर सुनते ही जश्न का दौर शुरू

जीत की खबर सुनते ही जश्न का दौर शुरू जीते प्रत्याशियों के समर्थकों के चेहरे पर दिखी जीत की खुशी बीच-बीच में गूंजती रही पटाखों की आवाज खगड़िया. जीत की खबर मिलते ही नेता व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा. जगह -जगह कार्यकर्ता व नेता रंग अबीर उड़ा पटाखा चला कर जश्न मनाते देखे गये. […]

विज्ञापन

जीत की खबर सुनते ही जश्न का दौर शुरू जीते प्रत्याशियों के समर्थकों के चेहरे पर दिखी जीत की खुशी बीच-बीच में गूंजती रही पटाखों की आवाज खगड़िया. जीत की खबर मिलते ही नेता व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा. जगह -जगह कार्यकर्ता व नेता रंग अबीर उड़ा पटाखा चला कर जश्न मनाते देखे गये. नेता और कार्यकर्ता हर चरण की बढ़त के साथ उत्साहित हो रहे थे. वहीं पार्टी को अपार बहुमत प्राप्त होने की खबर जानने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा. महागठबंधन के जयकारे के साथ एक दूसरे को मिठाई खिला खुशियां मनायी. रविवार को सुबह से ही मतगणना आरंभ होने के बाद जैसे-जैसे विभिन्न सीटों पर बढ़त की जानकारी मिलती, तब-तब कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा था. जश्न का दौर देर शम तक चलता रहा. आम मतदाताओं में भी बहुमत में आने की खबर जान खुशी दिखी. हालांकि हारे हुए विभिन्न दलों के समर्थित लोगों में मायूसी भी दिखी. क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस नजर आया. पुलिस लगातार गश्त करती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन