मतगणना को लेकर थी चाक-चौबंद व्यवस्था

मतगणना को लेकर थी चाक-चौबंद व्यवस्था बाजार समिति जाने वाले मार्गों पर प्रवेश रहा वर्जित, स्थानीय लोगों को हुई परेशानी मतगणना स्थल के गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद मिला प्रवेश प्रतिनिधि, खगड़ियाविधानसभा चुनाव का मतगणना शुरू होने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. चौक चौराहों पर वाहनों की […]
मतगणना को लेकर थी चाक-चौबंद व्यवस्था बाजार समिति जाने वाले मार्गों पर प्रवेश रहा वर्जित, स्थानीय लोगों को हुई परेशानी मतगणना स्थल के गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद मिला प्रवेश प्रतिनिधि, खगड़ियाविधानसभा चुनाव का मतगणना शुरू होने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. चौक चौराहों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी. वाहनों की सर्वाधिक जांच गोशाला रोड, अस्पताल रोड में की जा रही थी. गोशाला रोड में मतगणना केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग की गयी थी. जहां पर पुलिस बल सभी आने जाने वाले लोगों को जांच कर रहे थे. मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. मतगणना के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये थे. अंदर प्रवेश करने वाले योग्य सभी लोगों की जांच की जा रही थी. मतगणना केंद्र के अंदर एसपी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एएसपी द्वारा सभी विधानसभा वार बनाये गये मतगणना केंद्रों पर पुलिस बल को लगाया गया था. साथ ही बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










