बाजार में बढ़ने लगी है भीड़

बाजार में बढ़ने लगी है भीड़ फोटो है 11 मेंकैप्सन-बाजार में लगे जाम का दृश्य खगड़िया. पर्व त्योहार के दिन नजदीक आते ही शहर के विभिन्न मार्गों में भीड़ बढ़ने लगी है. शहर की सड़कों पर प्राय: जाम की समस्या बनी रहती है. स्थानीय लोग विक्की कुुमार, राजेश कुमार, राहुल शर्मा ने बताया कि पर्व […]
बाजार में बढ़ने लगी है भीड़ फोटो है 11 मेंकैप्सन-बाजार में लगे जाम का दृश्य खगड़िया. पर्व त्योहार के दिन नजदीक आते ही शहर के विभिन्न मार्गों में भीड़ बढ़ने लगी है. शहर की सड़कों पर प्राय: जाम की समस्या बनी रहती है. स्थानीय लोग विक्की कुुमार, राजेश कुमार, राहुल शर्मा ने बताया कि पर्व त्योहार के कारण अधिकतर लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं. पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण वाहन मालिक सड़क किनारे अपने वाहन को खड़ी कर खरीदारी करते हैं. इससे जाम की समस्या से आम लोगों को सामना करना पड़ता है. वहीं शहर के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं रहने के कारण फुटकर विक्रेता सड़क किनारे अपनी टोकरी लगाकर बेचने का काम सुबह से देर शाम तक करते हैं. इससे भी जाम लगता है. चार पहिया वाहन मालिक भी सड़क किनारे वाहन लगा कर अपने निजी कार्य निबटाते नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










