दीपावली को लेकर बढ़ी चहलपहल

Published at :07 Nov 2015 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली को लेकर बढ़ी चहलपहल

दीपावली को लेकर बढ़ी चहलपहलधनतेरस को लेकर विभिन्न कंपनिया दे रहीं आकर्षक उपहार फोटो है 1 व 2 मेंकैप्सन- सजा इलेक्ट्रानिक्स दुकान व बाजार में बढ़ी भीड़ खगड़िया. दीपों का त्योहार दीपावली को लेकर शहर पूरी तरह से दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार हो गया है. नौ नवंबर को धनतेरस होने के कारण […]

विज्ञापन

दीपावली को लेकर बढ़ी चहलपहलधनतेरस को लेकर विभिन्न कंपनिया दे रहीं आकर्षक उपहार फोटो है 1 व 2 मेंकैप्सन- सजा इलेक्ट्रानिक्स दुकान व बाजार में बढ़ी भीड़ खगड़िया. दीपों का त्योहार दीपावली को लेकर शहर पूरी तरह से दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार हो गया है. नौ नवंबर को धनतेरस होने के कारण विभिन्न कंपिनयों द्वारा उपहारों की बरसात हो रही है. स्थानीय राजेंद्र चौक, स्टेशन चौक, एनएसी रोड आदि बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे अस्थायी रूप से विशेष दुकानें लगायी जा रही हैं, जिससे बाजार की रौनक बढ़ गयी है. धनतेरस को लेकर भी बाजारों में चहल पहल है. सजाये जा रहे दुकान लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, बर्तन व आभूषण के दुकानों को इलेक्ट्रिक झालरों व रंगीन बल्ब से बेहतरीन तरीके से सजाया गया है. लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से दुकान रंग बिरंगे प्रकाश से रोशन हो रहे हैं. नये बर्तनों को दुकानों में इस प्रकार सजाया जा रहा है ताकि धनतेरस के दिन ग्राहकों को उनकी मांग के अनुरूप सामग्री देने में सहूलियत हो. शहर के कई दुकानदार व शो रूम, आभूषण की खरीद पर आकर्षक ऑफर की भी पेशकश की जा रही है. सजाये गये वाहनों के शो रूम दिवाली को लेकर दोपहिया वाहनों से लेकर ट्रैक्टर एजेंसी के शो रूम को भी सजाया गया है. शहर की लगभग सभी बाइक एजेंसियों को रंगीन इलेक्ट्रिक झालरों से सजाया गया है. विभिन्न वाहन कंपनियोें द्वारा वाहनों की खरीद पर आकर्षक उपहारों की बौछार की जा रही है. घरों की सफाई में जुटी गृहिणियां आम लोग भी दीपावली को लेकर घरों की सफाई में जुटे है. ज्यादातर गृहणियों में तो दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. कई लोग घरों में रंग रोगन करा रहे हैं. धनतेरस से एक दिन पूर्व व दीपावली से तीन दिन पूर्व बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं. इस वर्ष की दीपावली कई नेताओं के लिए खुशी, तो कई नेताओं के लिए गम लेकर आयेगी. हालांकि अभी तक तो नेताओं के समर्थक तो अपने अपने जीत के भरोसे को लेकर काफी खुश हैं. चुनाव परिणाम के बाद से ही जिले में पटाखे फुटने का दौर शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन