काली पूजा की तैयारी में जूटीं पूजा समितियां

काली पूजा की तैयारी में जूटीं पूजा समितियां खगड़िया : शहर में काली पूजा को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. शहर में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से तैयारी की जा रही है. शहर के एनएसी रोड, सन्हौली सहित कई स्थलों पर पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. समिति […]
काली पूजा की तैयारी में जूटीं पूजा समितियां
खगड़िया : शहर में काली पूजा को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. शहर में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से तैयारी की जा रही है. शहर के एनएसी रोड, सन्हौली सहित कई स्थलों पर पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. समिति द्वारा मूर्ति बनाने एवं पंडाल की तैयारी की जा रही है. पंडाल निर्माण में पूजा समितियों की बीच एक दूसरे को पछाड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है.
पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण जारी है. अलग अलग पूजा समितियों द्वारा तरह तरह के डिजाइन के पंडाल बनाये जा रहे हैं. शहर के अलावा जिले के कई हिस्सों रांको डीह, मानसी आदि जगहों पर काली पूजा की तैयारी की जा रही है. मूर्तिकार भी मूर्ति को अंतिम रूप देेने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










