नि: शुल्क की गयी बच्चों की जांच

चौथम : प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा नि:शक्ता जांच शिविर लगाया गया. नि:शुल्क जांच शिविर में 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के अस्थि श्रवण नि:शुल्क बच्चों की जांच की गयी. जांच टीम के फिजियोथेरेपिस्ट कृष्णा नंदन सिंह एवं संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों को […]
चौथम : प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा नि:शक्ता जांच शिविर लगाया गया. नि:शुल्क जांच शिविर में 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के अस्थि श्रवण नि:शुल्क बच्चों की जांच की गयी. जांच टीम के फिजियोथेरेपिस्ट कृष्णा नंदन सिंह एवं संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों को जांचोपरांत बच्चों को नि: शुल्क श्रवण यंत्र वितरण किया गया.
जांच रिपोर्ट के आधार पर ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कैलिपर्स का वितरण विभाग द्वारा किया जायेगा. जांच टीम में बीआरपी समावेशी शिक्षा के यशवंत सिंह, अनिल कुमार यादव , संसाधन शिक्षक चन्द्रभूषण एवं वरूण कुमार सिंह शामिल थे. शिविर में 37 नि: शक्त बच्चों की जांच की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










