मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी

खगड़िया : मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आठ नवंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी. शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल पर थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतगणना स्थल के सौ मीटर के भीतर प्रवेश वर्जित होगा. सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत पहचान पत्र के आधार […]
खगड़िया : मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आठ नवंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी. शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल पर थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतगणना स्थल के सौ मीटर के भीतर प्रवेश वर्जित होगा. सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत पहचान पत्र के आधार पर ही इस घेरे के भीतर जाने की अनुमति मिलेगी. सौ मीटर के भीतर वाहन के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है.
वहीं द्वितीय एवं मध्य घेरा मतगणना परिसर के गेट पर बनाया गया है. इस घेरे में स्टेट पुलिस की तैनाती की गयी है. यहां लोगों को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जायेगा. तृतीय घेरे पर सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है. मतगणना कक्ष के भीतर मोबाइल, आइपैड, लैपटॉप के साथ प्रवेश पर पूर्णत: रोक लगायी गयी है.
मतगणना हॉल के भीतर गणना सहायक, गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर, प्रेक्षक, निर्वाचन कर्तव्य से संबंधित लोक सेवक तथा अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता को जाने की अनुमति दी गयी है. संपूर्ण मतगणना की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. कार्मिक कोषांग को वीडियो ग्राफर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. मतगणना स्थल पर चिकित्सा, पेयजल की व्यवस्था के लिए सिविल सर्जन को एक मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है.
डीएम साकेत कुमार ने एसडीओ को मतगणना अवधि के दौरान धारा 144 लगाने का निर्देश दिया है. मतगणना परिसर में धूम्रपान के उपयोग पर रोक लगायी गयी है. बीस जगहों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्तमतगणना के दिन विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर के अलग-अलग बीस जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मतगणना हॉल एवं उसके आसपास नौ जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा बाजार समिति के दक्षिणी, पश्चिमी, पूर्वी एवं उत्तरी भाग में बहुआही बस स्टैंड, पश्चिमी ढाला से बखरी बस स्टैंड तक, सन्हौली चॉक, डोमनिया चौक, परिसदन, प्रशासनिक भवन, एनएच 31 सहित कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










