रेनकट दे रहा दुर्घटनाओं को दावत

Published at :04 Nov 2015 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
रेनकट दे रहा दुर्घटनाओं को दावत

रेनकट दे रहा दुर्घटनाओं को दावतफोटो है 13 मेंकैप्सन -तटबंध पर रेनकट के कारण बना गड्ढा.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड के सुरक्षा कवच जमींदारी बांध पर चौढ़ली एवं बारूण के बीच कई जगह रेनकट के कारण गड्ढे बन गये हैं. इसके कारण उक्त पथ से गुजरने वाले राहगीर कभी भी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. उल्लेखनीय […]

विज्ञापन

रेनकट दे रहा दुर्घटनाओं को दावतफोटो है 13 मेंकैप्सन -तटबंध पर रेनकट के कारण बना गड्ढा.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड के सुरक्षा कवच जमींदारी बांध पर चौढ़ली एवं बारूण के बीच कई जगह रेनकट के कारण गड्ढे बन गये हैं. इसके कारण उक्त पथ से गुजरने वाले राहगीर कभी भी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. उल्लेखनीय है कि बांध के चोढ़ली से इतमादी बारूण पथ तक कि लगभग 10 किलोमीटर पथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत थी. कार्य एजेंसी ने लगभग तीन किलोमीटर तक पथ पर मेटल बिछाकर कार्य बंद कर दिया. जब लंबित कार्य की जांच तत्कालीन सांसद दिनेश चंद्र यादव ने विभागीय स्तर पर करायी, तो जानकारी मिली कि उक्त कार्य एजेंसी की जमा राशि जब्त कर एजेंसी को काली सूची में डाल दिया गया है. अब नये सिरे से कार्य का प्राक्कलन बनाकर टेंडर कराया जायेगा. उल्लेखनीय है कि इतमादी, बारूण आदि गांवों का एकमात्र संपर्क पथ बांध पर बने पथ ही हैं. इसके जर्जर हालत के कारण पथ पर आवागमन करना कठिनाइयों से भरा है. बरसात के मौसम में पथ कीचड़ में तब्दील तो सुखाड़ के दिनो में रेत से पट जाता है. इसके बावजूद पथ के एक दर्जन से अधिक स्थलों पर हुए रेनकट ने स्थिति को अधिक भयावह बना दिया है. पथ के बीचोबीच रेनकट से बने कुंड के कारण वाहन चालक या पैदल लोगों की थोड़ी सी चूक से बड़ी घटना हो सकती है. चौढ़ली मुखिया अनिल यादव, इतमादी मुखिया योगेंद्र मंडल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह समेत ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन डीएम राजीव रोशन ने स्थलीय निरीक्षण कर रेनकट का जायजा लिया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को अविलंब रेनकट मरम्मत का निर्देश दिया था. बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नही की गयी है. कहते हैं बीडीओ बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिली है. मामले से वरीय अधिकारी को अवगत करा कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन