ट्रैक्टर से कुचल कर किसान की मौत

Published at :03 Nov 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचल कर किसान की मौत

बेलदौर : ट्रैक्टर से कुचल कर एक किसान की मौत सोमवार की देर रात हो गयी. कुर्बन पंचायत के बघड़ा गांव में हुई घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बघड़ा निवासी 42 वर्ष गोपाल साह सोमवार को ट्रैक्टर से खेत में तैयार धान फसल की ढुलाई कर रहे […]

विज्ञापन

बेलदौर : ट्रैक्टर से कुचल कर एक किसान की मौत सोमवार की देर रात हो गयी. कुर्बन पंचायत के बघड़ा गांव में हुई घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बघड़ा निवासी 42 वर्ष गोपाल साह सोमवार को ट्रैक्टर से खेत में तैयार धान फसल की ढुलाई कर रहे थे.

इसी क्रम में एक उंचे स्थल पर ट्रैक्टर को चढ़ाने के दौरान संतुलन बिगड़ गया. इसके कारण किसान ट्रैक्टर के नीचे गिर गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान के नीचे गिरने एवं ट्रैक्टर के पीछे दिशा में लुढ़क जाने के कारण ट्रैक्टर का एक चक्का गोपाल की छाती से होकर गुजर गया. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन