एनसीसी ने वाइसीसीबी को पांच विकेटों से हराया

खगड़िया : जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में रविवार को ग्रुप सी का दूसरा लीग मैच एनसीसी बनाम वाइसीसीबी के बीच खेला गया. इसमें एनसीसी की टीम ने वाइसीसीबी को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीत कर पहले वाइसीसीबी के बल्लेबाजों ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में मात्र […]
खगड़िया : जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में रविवार को ग्रुप सी का दूसरा लीग मैच एनसीसी बनाम वाइसीसीबी के बीच खेला गया. इसमें एनसीसी की टीम ने वाइसीसीबी को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीत कर पहले वाइसीसीबी के बल्लेबाजों ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में मात्र 20.1 ओवर में सभी विकेट खो कर 72 रन बनाये.
जवाब में खेलने उतरे एनसीसी टीम के बल्लेबाजों ने 17.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. वाइसीसीबी के की तरफ से सर्वाधिक सत्यम ने 21 रन व गोलू ने 16 रन बनाये, जबकि एनसीसी के एक मात्र बल्लेबाज हर्षितानंद ने 27 रन बनाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. वहीं एनसीसी के गेंदबाज आकाश इन स्विंग ने विपक्षी टीम के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता शुरुआती दौर में ही दिखा दिया.
निर्णायक बिहार राज्य पैनल के अंपायर आशुतोष कुमार व सुधीर कुमार थे. स्कोरर सत्यम कुमार थे. जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि सोमवार को ग्रुप सी का अंतिम मैच वाइसीसीबी बनाम डीसीसी गोगरी के बीच खेला जायेगा. मौके पर युगल किशोर, सुनील झा, विनोद झा, जावेद अली, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, पवन कुमार, संतोष कुमार, अजीत कुमार, राकेश कुमार राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










