जलकौड़ा ने रानीसकरपुरा को 6-1 से हराया

खगड़िया : जिला फुटबॉल लीग मैच का शुभारंभ रविवार से जलकौड़ा के खेल मैदान में जलकौड़ा बनाम रानी सकरपुरा के बीच खेला गया. इसमें जलकौड़ा ने रानी सकरपुरा को 6-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच के मध्यांतर पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक एक गोल कर […]
खगड़िया : जिला फुटबॉल लीग मैच का शुभारंभ रविवार से जलकौड़ा के खेल मैदान में जलकौड़ा बनाम रानी सकरपुरा के बीच खेला गया. इसमें जलकौड़ा ने रानी सकरपुरा को 6-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच के मध्यांतर पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक एक गोल कर मैच का रोमांचक बना दिया.
मध्यांतर बाद जलकौड़ा टीम के खिलाड़ियों ने रानी सकरपुरा टीम को अपने आस पास भी फटकने नहीं दिया. जलकौड़ा टीम के जर्सी नंबर 9 के खिलाड़ी नसीर अहमद ने दो गोल, जर्सी नंबर 6 के अफीतर उर्रहमान ने दो गोल, जर्सी नंबर 10 के मो शाहनवाज ने दो गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. वहीं रानी सकरपुरा की टीम जलकौड़ा टीम के सामने नतमस्तक होते दिखी. रेफरी की भूमिका में उदय पोद्दार, सहायक रेफरी विपिन पोद्दार व कमली थे.
उद्घाटन गंगौर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर एनआइएस कोच मो शकील अहमद, शंकर सिंह, मो अल्तमस सहित सैकड़ों फुटबॉल खेल प्रेमियों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










