ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान

ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान गोगरी. अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में विजया दशमी को लेकर सामाजिक कार्यकताअरं ने सफाई अभियान चलाया. ताकि भक्त को पूजा के लिए मंदिर जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. अनुमंडल के नगर पंचायत वार्ड नं0 18 के सामाजिक कार्यकर्ता गौतम प्रसाद, वार्ड नं0 19 के विक्रम कुमार, वार्ड […]
ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान गोगरी. अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में विजया दशमी को लेकर सामाजिक कार्यकताअरं ने सफाई अभियान चलाया. ताकि भक्त को पूजा के लिए मंदिर जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. अनुमंडल के नगर पंचायत वार्ड नं0 18 के सामाजिक कार्यकर्ता गौतम प्रसाद, वार्ड नं0 19 के विक्रम कुमार, वार्ड नं0 20 के अमित कुमार ने अपने गली-मुहल्लों में सफाई अभियान चला कर मंदिर में पूजा- अर्चना करने जाने वाले भक्तों के मार्ग को सुगम बनाने का प्रयास किया है. वहीं मड़ैया के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मनीष शर्मा, पसराहा के सुधीर कुमार एवं महेशखूंट के शिक्षक संजय कुमार ने भी सफाई अभियान को चलाया. सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रसाद ने बताया कि वार्ड नं0 18 में वार्ड वासियों का सहयोग लेकर साफ-सफाई किया गया है. ताकि भक्त को गंदगी से दूर रखा जा सके. वही श्री शर्मा ने बताया कि सफाई अभियान में मड़ैया के अनेक नौजवानों का सहयोग मिला है. जिसके कारण आस-पास के गली-मुहल्लों की सफाई की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










