एक-दूसरे के सहयोग से मनेगा त्योहार

Published at :14 Oct 2015 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
एक-दूसरे के सहयोग से मनेगा त्योहार

एक-दूसरे के सहयोग से मनेगा त्योहारफोटो है 15 व 16 मेंकैप्सन- उपस्थित थाना क्षेत्र के लोग व उपस्थित अधिकारीप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के पिपरालतीफ पंचायत अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना में गोगरी एसडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को दशहरा मेला को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में शामिल होने वाले सभी पक्षों […]

विज्ञापन

एक-दूसरे के सहयोग से मनेगा त्योहारफोटो है 15 व 16 मेंकैप्सन- उपस्थित थाना क्षेत्र के लोग व उपस्थित अधिकारीप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के पिपरालतीफ पंचायत अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना में गोगरी एसडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को दशहरा मेला को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में शामिल होने वाले सभी पक्षों ने परंपरागत तरीके से सौहार्द एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने पर सहमति जतायी. मेला आयोजन समिति ने विगत वर्ष आयोजन को लेकर हुई आवश्यकताओं को देखते हुए विचार विमर्श किया. इस बैठक में देवरी गांव में विगत वर्ष सरस्वती पूजा एवं ताजिया के दौरान कुछ समस्याएं हुई थीं. इस समस्या पर विशेष चर्चा हुई तथा यह तय किया गया कि अगले दो दिनों में आपसी सहमति से इस मामले पर निर्णय लिया जाये. बैठक में डीएसपी रंजन वर्मा, सीओ शैलेेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रंजीत रजक, मुखिया इरफान खां, देवरी मुखिया प्रतिनिधि आसिफ इकबाल के अलावा कई गण्यमान्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन