¹छापेमारी में गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने साढ़े चार किलो गांजा के साथ पान दुकानदार मिठु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मिठु की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पिता भजनपट्टी निवासी रामविलास यादव को घर से गांजा,चाकू, सिगरेट व पैकिंग के […]
सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने साढ़े चार किलो गांजा के साथ पान दुकानदार मिठु कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
मिठु की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पिता भजनपट्टी निवासी रामविलास यादव को घर से गांजा,चाकू, सिगरेट व पैकिंग के लिये रखे गये खाली प्लास्टिक के साथ गिरफ्तार कर लिया.
बरामद गांजा की कीमत बाजार में 50 हजार से अधिक बतायी जा रही है. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतृत्व में की गयी छापेमारी की भनक लगते ही गांजा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया.
गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने शहर के कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही सभी फरार हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










