मानसी में युवक की गोली मार कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2015 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव की घटना मृत मनोज अपने खेत में गया था घास काटने अपराधियों ने पांच गोली मारी, मौके पर ही मौत पुिलस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के िलए खगड़िया : मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा बहियार में रविवार की शाम ठाठा गांव निवासी मनोज यादव को अपराधियों ने गोली […]
विज्ञापन
मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव की घटना
मृत मनोज अपने खेत में गया था घास काटने
अपराधियों ने पांच गोली मारी, मौके पर ही मौत
पुिलस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के िलए
खगड़िया : मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा बहियार में रविवार की शाम ठाठा गांव निवासी मनोज यादव को अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया.
अपराधियों ने मनोज यादव को पांच गोलियां मारी. मनोज यादव अपने खेत में घास काटने गया था. इसी बीच हथियार से लैस अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी.
थानाध्यक्ष राजेश रमण ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के िलए भेज दिया गया है. प्रथमदृष्टया मामला पुरानी रंजीश का प्रतीत हो रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के िलए छापेमारी की जा रही है. इधर, मृत युवक के घर पर कोहराम मचा हुआ था. लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे.
परिजनों के आक्रोश को देख थानाध्यक्ष ने अपरािधयों की गिरफ्तारी का आश्वासन िदया. ग्रामीणों ने बताया िक अपराधी गोली मार कर नदी पार कर बहियार की ओर भाग गये. हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










