फरजी हाजिरी बना खर्च की जा रही राशि

Published at :25 Sep 2015 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
फरजी हाजिरी बना खर्च की जा रही राशि

प्रतिनिधि : खगड़िया मध्याह्न भोजन योजना में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं. शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ऐसे मामलों को रोकने में विफल है. लिहाजा हेराफेरी रोकने के तमाम सरकारी उपायों का काट खोजने में माहिर गुरुजी इस योजना का बंटाधार करने में लगे हुए हैं. स्कूली बच्चे व अभिभावक भी डीएम के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि : खगड़िया मध्याह्न भोजन योजना में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं.

शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ऐसे मामलों को रोकने में विफल है. लिहाजा हेराफेरी रोकने के तमाम सरकारी उपायों का काट खोजने में माहिर गुरुजी इस योजना का बंटाधार करने में लगे हुए हैं.

स्कूली बच्चे व अभिभावक भी डीएम के जनता दरबार में ऐसे मामले लेकर आ रहे हैं. हाल में राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय लाभगांव में मध्याह्न भोजन में गोलमाल की शिकायत कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गयी.

इस विद्यालय के प्रधान शिक्षक सदानंद सिंह ने एमडीएम योजना में गड़बड़ी के आरोप को बेबुनियाद बताया. जब उनसे बच्चों की उपस्थिति पंजी व एसएमएस की प्रति का हवाला दिया गया, तो प्रधान शिक्षक श्री सिंह ने शाम में मिलने की बात की.

एसएमएस सिस्टम बना मजाक: मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी कोई नयी बात नहीं है. समय-समय पर गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार के स्तर पर कई नियम कायदे भी लागू किये जाते हैं.
कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक चलता है, लेकिन दिन बीतते ही पहले वाली स्थिति बन जाती है. ज्ञात हो कि एमडीएम में गोलमाल की शिकायतों पर अंकुश के लिए सरकार ने एसएमएस सिस्टम लागू किया था, जिसमें प्रत्येक दिन बच्चों की उपस्थिति व मध्याह्न भोजन वितरण का लेखाजोखा एसएमएस के माध्यम से मुख्यालय को भेजना था.
चार दिन पूर्व डीएम ने पकड़ा मामला: गुप्त सूचना के आधार डीएम साकेत कुमार ने सदर एसडीओ को धर-पकड़ का निर्देश दिया तो फिर एक बार गुरुजी की हेराफेरी की कलई खुल गयी.
बेगूसराय पुलिस के सहयोग से बखरी इलाके में हुए संयुक्त आॅपरेशन में बड़ी मात्रा में एमडीएम का चावल पकड़ा गया.
अगर सूचना नहीं मिलती तो लाखों का चावल कालाबाजारी कर दिया जाता. इस मामले में गुरुजी पर प्राथमिकी तक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन