टीएनबी भागलपुर 2-1 से विजयी

खगड़िया: कोसी कॉलेज के खेल मैदान में नारायणी देवी सलारपुरिया मेमोरियल अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को किया गया. मैच का उद्घाटन प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह ने फीता काट कर किया. प्राचार्य ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साह बढ़ाया. टूर्नामेंट का पहला मैच आरडी एंड डीजे मुंगेर बनाम टीएनबी […]
मैच के पहले हाफ में आरडी एंड डीजे मुंगेर टीम के आठ नंबर की जर्सी के खिलाड़ी अमन कुमार ने गोल किया. वहीं दूसरे हाफ के आखिरी क्षण में टीएनबी के खिलाड़ी संदीप मरांडी ने गोल दाग कर मैच को बराबरी पर ला दिया. उसके बाद पेनाल्टी सूट में टीएनबी भागलपुर 2-1 से मुंगेर को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. रेफरी की भूमिका में राहुल कुमार मंडल, शंकर कुमार सिंह, आनंद कुमार गुप्ता, रोशन गुप्ता थे. उद्घोषक आनंद सौमित्र, डॉ तोसिफ मोहसीन, डॉ कपिलदेव महतो, डॉ शंकर मिश्र थे. बेस्ट 22 का अवार्ड संदीप मरांडी को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










