रेल ट्रैक व कोसी के कटाव पर नजर

Published at :23 Aug 2015 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
रेल ट्रैक व कोसी के कटाव पर नजर

सिमरी नगर : पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और कोसी बराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के फनगो हॉल्ट के पास पानी का दबाव बढ़ गया है. रेलखंड पर पानी का दबाव बढ़ते ही रेल से जुड़े छोटे-बड़े अधिकारियों की चहलकदमी भी धमारा व फनगो […]

विज्ञापन

सिमरी नगर : पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और कोसी बराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के फनगो हॉल्ट के पास पानी का दबाव बढ़ गया है.

रेलखंड पर पानी का दबाव बढ़ते ही रेल से जुड़े छोटे-बड़े अधिकारियों की चहलकदमी भी धमारा व फनगो के पास बढ़ गयी है. शनिवार को भी बढ़ते जलस्तर और कटाव की स्थिति का जायजा रेल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो इलियास ने लिया. मिली जानकारी के अनुसार बढ़ते जलस्तर की वजह से फनगो हॉल्ट के समीप स्पर 12 व 12 ए के बीच कटाव सबसे तेज गति से हो रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार अधित फूलेन कन्स्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा बोल्डर को सही तरीके से कटाव रोकने के लिए नहीं लगाया जाता है. जिसके कारण यह नौबत आ रही है. ग्रामीणों के अनुसार जमीन के तह से बोल्डर लगाने के बजाय कन्स्ट्रक्शन कम्पनी उपरी सतह पर बोल्डर लगा खानापूर्ति करती है.

जिस वजह से पिछले चार सालों से जनता की गाढ़ी कमाई पानी में जा रही है. बढ़ते जलस्तर के फलस्वरूप रेलवे द्वारा इस रेलखंड के कोपरिया-धमारा के बीच ट्रेन गति को कम कर दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15/ 5 से 13 / 3 तक और पुल नंबर 47 व 51 पर गति प्रतिबन्ध 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन