परिवर्तन से ही होगा विकास

परबत्ता (खगड़िया) : भाजपा के परिवर्तन रथ शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचा. परिवर्तन रथ के साथ पहुंची केंद्रीय मंत्री व प्रतिपक्ष के नेता ने जन सभा को संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है. 2007 से पहले देश का बुरा हाल […]
परबत्ता (खगड़िया) : भाजपा के परिवर्तन रथ शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंचा. परिवर्तन रथ के साथ पहुंची केंद्रीय मंत्री व प्रतिपक्ष के नेता ने जन सभा को संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है. 2007 से पहले देश का बुरा हाल था.
भ्रष्टाचार और घोटाला चरम पर था. भाजपा की सरकार आने से देश का सम्मान बढ़ा है. केंद्र के प्रयास से श्रीलंका से मछुआरों को तथा इराक से नर्सों को सुरक्षित वापस लाया गया. बांग्लादेश से ऐतिहासिक समझौता हुआ. सीमा पर बाड़ लगाने का काम होने से घुसपैठ में कमी आयी. कांग्रेस, राजद तथा जदयू के सांसदों ने देश के सबसे बड़े सदन को लगातार बाधित करके लोकतंत्र को बंधक बनाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष बौखला गया है.
बिहार को आजाद कराना आवश्यक है. बिहार में पलायन को रोकने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना आवश्यक है. इसके लिए विकास जरूरी है. केंद्र के प्रयास से जिले के मानसी में मेगा फूडपार्क का काम जल्दी ही शुरू होने वाला है. बिहार में परिवर्तन की सुखद बयार चल चुकी है.
यह कारवां मंजिल तक पहुंच कर ही दम लेगा. उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से महागंठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे विधायक पद के लिए चुनाव लड़ रही थीं, तो पांच हत्याएं करने वालों से सामना था. पर, जनता का जिसे आशीर्वाद मिलता है, उसे इन छोटी-मोटी बातों से डर नहीं लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










