दो साल में फूड पार्क का निर्माण होगा पूरा : कौर

Published at :07 Aug 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
दो साल में फूड पार्क का निर्माण होगा पूरा : कौर

केंद्रीय मंत्री ने खगड़िया में मेगा फूड पार्क का किया शिलान्यास मानसी/खगड़िया : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने गुरुवार को खगड़िया जिले के मानसी के एकनियां गांव में मेगा फूड पार्क का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन किसानों और नौजवानों के लिए सुनहरा इतिहास लिखने का दिन […]

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने खगड़िया में मेगा फूड पार्क का किया शिलान्यास

मानसी/खगड़िया : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने गुरुवार को खगड़िया जिले के मानसी के एकनियां गांव में मेगा फूड पार्क का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन किसानों और नौजवानों के लिए सुनहरा इतिहास लिखने का दिन है.

फूड पार्क के निर्माण से आनेवाले समय में बिहार के नौजवानों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे व कोसी के किसान खुशहाल होंगे. उन्होंने कहा कि दो साल के अंदर इस फुड पार्क का निर्माण कर लिया जायेगा. हरसिमरत कौर ने कहा कि फूड पार्क से किसानों

को होनेवाले नुकसान से बचाया जा सकेगा. जो फसल पहले बरबाद हो जाती थी, उस पर रोक लगेगी. इसके साथ ही किसानों को फसल का उचित दर भी मिल सकेगी. जबकि बिचौलिये की भूमिका पर विराम लग जायेगा.

उन्होंने कहा कि किसान के बच्चे खेती नहीं करना चाहते हैं, अब ऐसी बात नहीं रहेगी. लोगों को रोजगार के लिए बिहार से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा है अब उसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दिया है.

फूड पार्क से होगा बिहार का भला : साध्वी निरंजना

राज्य खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजना ज्योती ने कहा कि फूड पार्क से बिहार का काफी भला होनेवाला है. यहां के अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर हैं. केंद्र सरकार की नीति बिहार में किसानों को खुशहाल तथा युवाओं को रोजगार मुहैया करना है.

विकास के मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं : रेल राज्यमंत्री

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विकास के मुद्दे पर अब राजनीति करना ठीक नहीं है. इसमें दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है. जिसकी अपेक्षा अब बिहार वासियों को है.

यह फुड पार्क इस दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि यहां तैयार होनेवाले सामान को देश के कोने- कोने में पहुंचाने के लिए रेलवे सहयोग करेगी. उन्होंने दोहरी रेल लाइन का कार्य 2016 तक हर हाल में पूरा होने की बात कही. वहीं राजेंद्र पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए नये दोहरी रेल लाइन तथा रोड लाइन पुल बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है.

बिहारी का डीएनए बहुत मजबूत है : श्याम रजक

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि बिहारी लोगों का डीएनए बहुत मजबूत है. बिहारी सभी क्षेत्रों में अव्वल हैं. अव्वल राज्य बनने में इस राज्य को केंद्र का सहयोग चाहिए. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो हमारी पुरानी मांग है, लेकिन बिहार को उद्योग लगा कर ही आगे ले जाया जा सकता है.

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि जो नेशनल मिशन फूड प्रोसेसिंग को बंद कर दिया गया, उसे चालू कर दिया जाये. विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि 2005 से ही बिहार विधानसभा में मेरे द्वारा यहां फूड पार्क की मांग उठायी गयी थी, जिसका परिणाम है कि आज यह सपना साकार हो रहा है. सभा को पूर्व विधायक रणवीर यादव, जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन