एसडीओ कार्यालय में चली गोली, बॉडीगार्ड घायल

Published at :04 Aug 2015 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ कार्यालय में चली गोली, बॉडीगार्ड घायल

खगड़िया : एसडीओ कार्यालय में सोमवार को गोली चलने से उनका बॉडीगार्ड घायल हो गया. गोली बॉडीगार्ड सन्नी कपूर (मुंगेर के नौवागढ़ी निवासी) की गरदन को छूती हुई बायें बांह में जा फंसी. आनन-फानन में घायल बॉडीगार्ड को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. इधर, एसडीओ […]

विज्ञापन

खगड़िया : एसडीओ कार्यालय में सोमवार को गोली चलने से उनका बॉडीगार्ड घायल हो गया. गोली बॉडीगार्ड सन्नी कपूर (मुंगेर के नौवागढ़ी निवासी) की गरदन को छूती हुई बायें बांह में जा फंसी. आनन-फानन में घायल बॉडीगार्ड को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

इधर, एसडीओ कार्यालय के बॉडीगार्ड कक्ष में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही डीएम राजीव रोशन, एसडीओ सुनील कुमार सहित कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. इस मामले में एक अन्य बॉडीगार्ड रणधीर कुमार उर्फ गोलू से जिलाधिकारी ने पूछताछ की.
एसडीओ के बॉडीगार्ड रणधीर ने शस्त्र अपने हाथों में लेकर छानबीन शुरू कर दी. इसी दौरान फायर हो गया और गोली बॉडीगार्ड सन्नी कपूर को लग गयी. गोली उसकी गरदन को छूती हुई बांह में जा घुसी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. इस संबंध में डीएम राजीव रोशन ने बताया कि गोली किस हालत में चली, लाइसेंसधारी का शस्त्र बॉडीगार्ड के हाथों में कैसे पहुंचा सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश एसडीओ को दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन