बिहार बंद की तैयारी पर वामपंथियों ने की चर्चा

Published at :14 Jul 2015 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार बंद की तैयारी पर वामपंथियों ने की चर्चा

खगड़िया: केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति व राज्य सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में 21 जुलाई को वामपंथियों द्वारा खगड़िया को बंद कराया जायेगा. बिहार बंद की तैयारी को लेकर सोमवार को वामपंथियों की बैठक बलुआही स्थित सीपीआइ कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता सीपीआइ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रभाशंकर सिंह ने की. बैठक […]

विज्ञापन
खगड़िया: केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति व राज्य सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में 21 जुलाई को वामपंथियों द्वारा खगड़िया को बंद कराया जायेगा. बिहार बंद की तैयारी को लेकर सोमवार को वामपंथियों की बैठक बलुआही स्थित सीपीआइ कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता सीपीआइ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रभाशंकर सिंह ने की.

बैठक में खगड़िया-बखरी पथ की जजर्र सड़क, खगड़िया-करूआमोड़ पथ भाया माड़र, अमनी, मलपा तथा अलौली बखरी पथ सहित कई सड़कों के जीर्णोद्धार एवं जनवितरण प्रणाली में व्याप्त लूट खसोट, बीपीएल सूची में छूटे हुए परिवार का नाम जोड़ने, राशन कार्ड का वितरण कर सभी लोगों को दो रुपये प्रति किलो की दर से 50 किलो अनाज देने व किसानों को धान का बकाया राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर बिहार बंद करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सीपीआइएम के जिला कमेटी सचिव संजय कुमार, सीपीआइ के जिला परिषद सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह, भाक पा माले के सचिव अरुण कुमार दास, एसयूसीआइ के जिला मंत्री जितेंद्र कुमार, सीपीआइएम के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, दीप नारायण दास, विष्णुदेव शर्मा, विभाष चंद्र बोस आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन