ग्राम कचहरी का फैसला अन्याय को करेगा पस्त

– डीएम व डीडीसी ने सभी सरपंच को न्याय की पगड़ी पहनायी, बोलेफोटो है.4 व 5 मेंकैप्सन: संबोधित करते डीएम व उपस्थित सरपंच. प्रतिनिधि, खगडि़या ग्राम कचहरी को सशक्त करना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है. इसलिए सरकार ने सभी त्रिस्तरीय पंचायत के सरपंच को न्याय की पगड़ी देकर ग्रामीण स्तर के मामलों को ग्राम […]
– डीएम व डीडीसी ने सभी सरपंच को न्याय की पगड़ी पहनायी, बोलेफोटो है.4 व 5 मेंकैप्सन: संबोधित करते डीएम व उपस्थित सरपंच. प्रतिनिधि, खगडि़या ग्राम कचहरी को सशक्त करना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है. इसलिए सरकार ने सभी त्रिस्तरीय पंचायत के सरपंच को न्याय की पगड़ी देकर ग्रामीण स्तर के मामलों को ग्राम कचहरी के माध्यम से निबटारा कराने का फैसला लिया है. सोमवार को स्थानीय रूढ सेठी भवन में जिलाधिकारी राजीव रोशन, उपविकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिया राम सिंह, गोपनीय पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी ने उपस्थित सभी सरपंच को न्याय की पगड़ी पहना कर सम्मानित किया. इस दौरान डीएम ने कहा कि ग्राम कचहरी के न्याय से ही अन्याय के हौसलों को पस्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सत्य की विवेचना सरपंच बेहतर ढंग से कर सकते है. उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी में न्याय के मामलों में कुछ परेशानी होती है, लेकिन अभिलेख के माध्यम से फैसला सुनाने पर कोई परेशानी नहीं होगी. वहीं कई सरपंच द्वारा यह भी कहा गया कि ग्रामीण स्तर के मामलों में संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा हस्तक्षेप किया जाता है. इसलिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक के साथ सरपंच की बैठक होनी चाहिए. सरपंच ने जिलाधिकारी से ग्राम कचहरी के नोटिस तामील के लिए चौकीदार की भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. न्याय पगड़ी समारोह में गौड़ा शक्ति के सरपंच सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, ललीता देवी, कमलेश्वरी सदा, भुपेंद्र कुमार, राम कुमार मिश्रा, रूबी कुमारी, राम प्रवेश यादव, रुपम कुमारी, वंदना देवी सहित दर्जनों सरपंच ने इस समारोह में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










