प्रेम प्रसंग में फरार युगल धराया

-एक माह से प्रेमिका के साथ रह रहा था प्रेमीचौथम. प्रेम प्रसंग में घर से फरार युवक व युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है. चौथम थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल को मलपा गांव से बरामद किया गया है. बीते नौ जून को एक किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गयी […]
-एक माह से प्रेमिका के साथ रह रहा था प्रेमीचौथम. प्रेम प्रसंग में घर से फरार युवक व युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है. चौथम थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल को मलपा गांव से बरामद किया गया है. बीते नौ जून को एक किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. लड़की के पिता ने दो युवक के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर बखरी थाना क्षेत्र के बगरस गांव निवासी विजय नंदन महतो तथा राटन गांव के विपिन कुमार तांती के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. विपिन तांती अपने बड़े भाई के ससुराल चौथम थाना क्षेत्र के मलपा गांव में बीते एक माह से प्रेमिका के साथ रह रहा था. उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल को खोज कर बखरी थाना को सुपूर्द कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










