डीलर पर बाजार में खाद्यान्न बेचने का आरोप

Published at :13 Jul 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
डीलर पर बाजार में खाद्यान्न बेचने का आरोप

ग्रामीणों ने दिया एमओ को आवेदनकार्रवाई की मांगपरबत्ता. प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 16 व 17 के दर्जनों लोगों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली विक्रेता की शिकायत दर्ज कराते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीण राजीव रंजन, जिच्छू मंडल, महेश मंडल, रीता देवी, विष्णुदेव मंडल, शंभू दास, […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दिया एमओ को आवेदनकार्रवाई की मांगपरबत्ता. प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 16 व 17 के दर्जनों लोगों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली विक्रेता की शिकायत दर्ज कराते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीण राजीव रंजन, जिच्छू मंडल, महेश मंडल, रीता देवी, विष्णुदेव मंडल, शंभू दास, सागर राय, सुधीर ठाकुर, रामबहादुर मालाकार, पूनम देवी समेत कुल सौ लोगों के हस्ताक्षर से एमओ को दिये गये आवेदन में डीलर वेदानंद चौधरी पर माह जून 2015 का खाद्यान्न को वितरण नहीं कर बाजार में बेच देने का आरोप लगाया है. आवेदकों का कहना है कि डीलर द्वारा उन्हें स्पष्ट कह दिया गया कि जून महीने का राशन नहीं मिलेगा. आरोपों का समर्थन पंचायत की मुखिया विमला देवी तथा वार्ड सदस्य प्रमोद मंडल ने भी किया है. इस संबंध में एमओ मंजीत महेश्वरी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा डीलर के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. इस संबंध में आरोपी डीलर ने बताया कि उठाव नहीं होने के कारण जून 15 के खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन