बंध्याकरण पखवारा आज से शुरू

खगडि़या. जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सदर अस्पताल में बंध्याकरण मेला का आयोजन शनिवार को किया गया. मेला का उद्घाटन डीएम राजीव रोशन, सदर अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉ मीरा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर सदर अस्पताल के प्रबंधक शशिकांत ने जिलाधिकारी को पखवारा से संबंधित कार्यक्रम व लक्ष्य की जानकारी दी. वहीं डीएस […]
खगडि़या. जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सदर अस्पताल में बंध्याकरण मेला का आयोजन शनिवार को किया गया. मेला का उद्घाटन डीएम राजीव रोशन, सदर अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉ मीरा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर सदर अस्पताल के प्रबंधक शशिकांत ने जिलाधिकारी को पखवारा से संबंधित कार्यक्रम व लक्ष्य की जानकारी दी. वहीं डीएस ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पखवारा का आयोजन किया जा रहा है. पखवारा में प्रोत्साहित कर बंध्याकरण ऑपरेशन कराने वाले मोटीवेटर को 400 रुपया प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. इस वर्ष 16 हजार बंध्याकरण ऑपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. कोसी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया . एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ महेश्वर मिश्र ने युवाओं को जागरूक होने व अभियान चलाने की अपील की. मौके पर डॉ शोभा रानी, डॉ अनिल ठाकुर, डॉ एससी आर चंदेल, डॉ कपिल देव महतो, स्वयंसेवक गुणेश्वर, राहुल आदि ने विचार व्यक्ति किये. महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य शिव विलास राय की अध्यक्षता में जनसंख्या नियंत्रण पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में एनएसएस पदाधिकारी डॉ सुशीला कुमार भी मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










