बिहार कोचिंग अधिनियम का किया जायेगा विरोध

खगडि़या. जिले के कोचिंग संचालकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राध्यापक योगेशचंद्र गुप्ता ने की. बैठक में सर्वसम्मति से बिहार कोचिंग अधिनियम का विरोध करने का निर्णय लिया गया. श्री योगेश ने उपस्थित कोचिंग संचालकों को कहा कि यह अधिनियम पटना में संचालित संपन्न कोचिंग संस्थानों को मानक मान कर बनाया गया. यह अधिनियम […]
खगडि़या. जिले के कोचिंग संचालकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राध्यापक योगेशचंद्र गुप्ता ने की. बैठक में सर्वसम्मति से बिहार कोचिंग अधिनियम का विरोध करने का निर्णय लिया गया. श्री योगेश ने उपस्थित कोचिंग संचालकों को कहा कि यह अधिनियम पटना में संचालित संपन्न कोचिंग संस्थानों को मानक मान कर बनाया गया. यह अधिनियम खगडि़या जैसे कोचिंग संस्थानों में लागू करना अन्याय है. राज्यपाल, मुख्यमंत्री से गुहार लगायी कि इस अधिनियम का प्रयोग महानगर में किया जाये. उन्होंने कहा कि जिले के सभी कोचिंग संचालक द्वारा उक्त अधिनियम का विरोध किया जायेगा. बैठक में विपिन कुमार, रोशन कुमार, जुगल किशोर सहित दर्जनों कोचिंग संचालक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










