सदियों पुराना मंदिर खंडहर में तब्दील

Published at :09 Jul 2015 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
सदियों पुराना मंदिर खंडहर में तब्दील

फोटो है 1 मेंकैप्सन- खंडहर मे तब्दील ठाकुरबाड़ी प्रतिनिधि, गोगरीप्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत के शिरनियां गांव स्थित ठाकुरबाड़ी रख रखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. कभी इलाके का इकलौता शिव मंदिर आज खंडहर में तब्दील हो रहा है. आज भी यहां शिवलिंग और अष्ठधातु कि मूर्ति मंदिर में मौजूद है. […]

विज्ञापन

फोटो है 1 मेंकैप्सन- खंडहर मे तब्दील ठाकुरबाड़ी प्रतिनिधि, गोगरीप्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत के शिरनियां गांव स्थित ठाकुरबाड़ी रख रखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. कभी इलाके का इकलौता शिव मंदिर आज खंडहर में तब्दील हो रहा है. आज भी यहां शिवलिंग और अष्ठधातु कि मूर्ति मंदिर में मौजूद है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अष्टधातु के शिवलिंग में कभी जंग नहीं लगता. ऐसी मान्यता है कि कि शिरनियां स्थित इस ठाकुरबाड़ी में साक्षात भगवान शिव निवास करते हैं तथा सच्चे दिल से मांगी गयी मुराद यहां पूरी होती है. आज भी इस ठाकुरबाड़ी में प्राचीन शिवलिंग बिखरे पड़े हैं. मंदिर की बेहतरीन कलाकृतियां, नक्काशियां और यहां की बनावट देवकाल की कहानी बया करती है. सावन की सोमवारी को व महाशिवरात्रि में यहां सैकड़ों शिवभक्त पहुंचते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में आठ अष्ठधातु कि मूर्तियां थीं पर, देख रेख के अभाव में कई मूर्तियां चोरी हो गयीं. आज मंदिर का भवन पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गया है. मंदिर की छत दरक कर रोज गिरते-गिरते पूरी तरह नंगी हो गयी है. मंदिर के बरामदे में बरगद और पीपल के पेड़ उग आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन