रंगदारी नहीं देने पर की पिटाई

जदयू नेता सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जफोटो है 17 मेंकैप्सन- अपना जख्म दिखाता पीडि़त. प्रतिनिधि, खगडि़यानगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी जय राम सिंह के पुत्र दिलीप कुमार ने जदयू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि दोनों […]
जदयू नेता सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जफोटो है 17 मेंकैप्सन- अपना जख्म दिखाता पीडि़त. प्रतिनिधि, खगडि़यानगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी जय राम सिंह के पुत्र दिलीप कुमार ने जदयू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मामला दर्ज कराया गया है. एक पक्ष से मथुरापुर निवासी अशोक सिंह, ऋतु राज सिंह, दीपक सिंह, रूपेश सिंह तथा शक्तिमान के विरु द्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दूसरे पक्ष से दिलीप कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दिलीप ने थाने में आवेदन देकर बताया कि अशोक सिंह व उनके पुत्र अपने साथियों के साथ मिल कर रंगदारी की मांग की. रंगदारी नहीं देने पर उनकी जम कर पिटाई कर दी गयी. इधर जदयू नेता अशोक सिंह ने बताया कि राजनीतिक साजिश के तहत उनका नाम बदनाम किया जा रहा है. उक्त मामले से उन्हें कोई लेना देना नहीं है. एएसपी रवि रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










