जिले के सभी पीआरएस की सेवा समाप्त

Published at :09 Jul 2015 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी पीआरएस की सेवा समाप्त

डीडीसी ने जारी किया आदेश कुछ दिन पूर्व ही सभी ने दिया था त्यागपत्रप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के सभी पंचायत रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त कर दी गयी है. इस संबंध में डीडीसी ने आदेश जारी किया है. छह मई से विभिन्न मांगों के समर्थन में जिले में तैनात 99 पंचायत रोजगार सेवक सामूहिक हड़ताल पर थे. […]

विज्ञापन

डीडीसी ने जारी किया आदेश कुछ दिन पूर्व ही सभी ने दिया था त्यागपत्रप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के सभी पंचायत रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त कर दी गयी है. इस संबंध में डीडीसी ने आदेश जारी किया है. छह मई से विभिन्न मांगों के समर्थन में जिले में तैनात 99 पंचायत रोजगार सेवक सामूहिक हड़ताल पर थे. इन्हें काम पर लौटने के लिए डीआरडीए प्रशासन ने कई बार पत्र लिखा था तथा चेतावनी भी दी थी. इनके काम पर नहीं लौटने के कारण कार्य बाधित हो रहा था. इधर विभागीय निर्देश के आलोक में सामूहिक हड़ताल पर रहने वाले करीब 85 पंचायत रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त कर दी गयी है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही सभी प्रखंडों के दो-दो यानी 14 पंचायत रोजगार सेवकों को हटाया गया था. इधर डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने बताया कि पंचायत रोजगार सेवक मई से ही हड़ताल पर थे. इन्हें कई बार काम पर लौटने को कहा गया था, लेकिन हर बार इनके द्वारा निर्देश की अनदेखी की गयी. पीआरएस के हड़ताल पर रहने के कारण मनरेगा का कार्य बिल्कुल ही ठप पड़ा हुआ है. बरखास्त किये गये सभी पीआरएस को योजना से संबंधित सभी अभिलेख प्रखंड कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है. बताते चलें कि तीन दिन पूर्व ही जिले के सभी पीआरएस ने सामूहिक त्याग पत्र सौंपा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन