लचर विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं में नाराजगी

प्रतिनिधि, बेलदौर भीषण गरमी की उमस में रतजगा कर रहे उपभोक्ताओं में पनसलवा स्थित सब-ग्रिड चालू होने से खुशी की लहर दौड़ गयी थी, लेकिन सब-ग्रिड की लचर विद्युत आपूर्ति ने उपभोक्ताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. ज्ञात हो कि काफी जद्दोजहद बाद कार्य एजेंसी मुंबई की ज्योति इंफ्रास्टक्चर पावर लिमिटेड ने पनसलवा […]
प्रतिनिधि, बेलदौर भीषण गरमी की उमस में रतजगा कर रहे उपभोक्ताओं में पनसलवा स्थित सब-ग्रिड चालू होने से खुशी की लहर दौड़ गयी थी, लेकिन सब-ग्रिड की लचर विद्युत आपूर्ति ने उपभोक्ताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. ज्ञात हो कि काफी जद्दोजहद बाद कार्य एजेंसी मुंबई की ज्योति इंफ्रास्टक्चर पावर लिमिटेड ने पनसलवा स्थित सब-ग्रिड का निर्माण कार्य पूर्ण कर चालू अवस्था मंे विभाग को बीते तीन जुलाई की रात हस्तांतरित किया. रात भर के लिए उपभोक्ताओं को लो बोल्टेज से मुक्ति तो मिल गयी लेकिन सुबह से शुरू हुई बिजली की आंख मिचौनी ने उपभोक्ताओं को रुला दिया. उपसरपंच शिव कुमार अग्रवाल, ब्रजेश कुमार, सोनू कुमार, रवि निराला, श्याम सुंदर स्वर्णकार, संजय सोनी आदि ने बताया कि पनसलवा सब-ग्रिड चालू होने के पूर्व 12.14 घंटे बिजली रहती थी. लोगों को रात मे लो वोल्टेज के कारण परेशानी होती थी. उपभोक्ताओ को उम्मीद थी कि पनसलवा सब-ग्रिड चालू होते ही लोगों को लो वोल्टेज की समस्याओं से भी निजात मिल जायेगी. लेकिन इसके उलट दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है.-कहते हैं जेइविद्युत विभाग के जेई अभय कुमार ने बताया कि पनसलवा सब-ग्रिड मंे तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है. इसके लिए कार्य एजेंसी को दो बार पत्र लिखा गया है. विद्युत की लचर स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










